बरेली। फीस जमा ना होने के कारण बरेली के कुछ स्कूलों ने छात्रों को पास तो कर दिया है। मगर उन्हें अगली कक्षा में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। ना ही इन छात्रों को ऑनलाइन कक्षाओं से जोड़ा जा रहा है।
प्रदेश सरकार ने फीस का दबाव ना बनाने का आदेश जारी किया था। कुछ निजी स्कूलों ने अभिभावकों पर दबाव बनाने का नया तरीका निकाल लिया है। यह स्कूल शासनादेश का पालन करते हुए बच्चों को पास तो कर रहे हैं मगर अगली कक्षाओं में प्रवेश नहीं दे रहे हैं। लॉकडाउन के कारण अभी अभिभावक इन स्कूलों में टीसी लेने भी नहीं जा पाएंगे और यदि टीसी मिल भी गई तो दूसरे स्कूल में आसानी से प्रवेश नहीं मिलेगा। जिला शुल्क समिति के अभिभावक सदस्य अंकुर सक्सेना ने कहा कि अगर कोई भी स्कूल ऐसा करता है तो जिला समिति उसको नोटिस जारी करेगी। शासनादेश को मजाक समझना सही नहीं है। डीआईओएस डॉ अमरकांत सिंह ने भी स्कूलों को कड़ी चेतावनी दी है। शिकायत मिलते ही कार्रवाई की बात कही है।
बरेली के निजी स्कूल संचालक सुधर जाएं, फीस वसूलने के नए तरीके न निकालें
1
/
320
उत्तराखंड में जोशीमठ बाद धसने लगा यह शहर..इतने परिवारों का अब क्या होगा! देखें VIDEO
हल्द्वानी में कराटे सिख रही दो लड़कियों ने आवारा लड़को को सिखाया सबक! देखें VIDEO
उत्तराखंड: IAS दीपक रावत को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब पहुंचे CM धामी के करीब! देखें
हल्द्वानी में थाने के पास दिया गया बड़ी घटना को अंजाम, CCTV में कैद पूरी घटना..देखें..
गजब हो गया..उत्तराखंड: पति का पत्नी से झगड़ा हुआ, तो पति साली को लेकर फरार...
ये हैं हालात! उत्तराखंड में लड़कियां नेताओं से भी सुरक्षित नहीं, BJP नेता ने बच्ची के साथ किया यह!
1
/
320