हल्द्वानी में खाैफनाक घटना, घर के अंदर इस हाल में रिटायर्ड दरोगा व पत्नी

688
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी। महानगर में रविवार की रात रिटायर्ड दरोगा (retired daroga) और उनकी पत्नी के साथ दिल दहला देने वाली घटना हो गई। रात में दोनों ऐसी नींद सोए कि सुबह होने तक वह उठ ही नहीं पाए। दोनों लाेगोंं की मौत से परिजनों में कोहराम तो मच ही गया, आसपास के लोग भी दोनों की मौत की खबर पाकर सन्न रह गए। पुलिस का कहना है कि दोनों की मौत दम घुटने से हुई। दोनों कमरे में अंगीठी जलाकर सोए थे, जिससे निकली गैस से रिटायर्ड दरोगा (retired daroga) और उनकी पत्नी का दम घुट गया। पुलिस ने शव कब्जे को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना हल्द्वानी के दमुवाढूंगा की है। यहां के वार्ड नंबर 35 में रहने वाले 62 वर्षीय किशन राम चन्याल (retired daroga) ऊधमसिंह नगर जिले में दरोगा के पद पर तैनात थे। 2019 में उन्होंने बीआरएस ले लिया था। इसके बाद से ही वह दमुवाढूंगा में पत्नी रेवती (60) और अन्य परिवारीजनों के साथ रहने लगे थे। उनके घर वालों ने बताया कि रविवार रात खाना खाने के बाद किशन राम (retired daroga)व उनकी पत्नी रेवती कमरे में सोने के लिए चले गए। ठंड अधिक होने के कारण कमरे का दरवाजा और खिड़की बंद कर उन्होंने अंगीठी जलाई थी। पुलिस ने बताया कि दरवाजे खिड़की बंद होने से कमरे के अंदर अंगीठी का धुआं भर गया, जिससे दोनों की दम घुटने से मौत हो गई।

सोमवार सुबह जब बड़ी बहू गुंजन कमरे में गई तो देखा था सास- ससुर अचेत पड़े थे। आनन फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किशन राम का बड़ा बेटा सूर्यप्रकाश व्यवसाय करता है, जबकि छोटा बेटा पवन गंगोलीहाट में पटवारी है। दो मौतों से स्वजनों में कोहराम मचा है। वहीं कालोनी में मातम पसरा है।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।