एनजेआर, बागपत : उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था कायम करना बड़ी चुनौती बनी हुई है। मंगलवार की सुबह टहलने निकले भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को बदमाशों ने गोलियों से भून डाला। उनकी मौके पर ही मौत ही गई। भाजपा के वरिष्ठ नेता की मौत से पुलिस अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है।
बागपत जिले के छपरौली इलाके में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर मंगलवार सुबह तिलवाड़ा मार्ग पर अकेले घूमने निकले थे तभी हमलावरों ने इस घटना का अंजाम दिया। बताया जाता है कि हमलावरों ने पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर को चार गोलियां मारी हैं। एसपी अजय कुमार सिंह, सीओ बड़ौत आलोक सिंह, छपरौली थानाध्यक्ष दिनेश चिकारा पुलिफोर्स के साथ मौके पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। घटना से भाजपाइयों में आक्रोश व्याप्त है।
पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि छपरौली इलाके के तिलवाडा निवासी 52 वर्षीय संजय खोखर आज सुबह अपने नलकूप की ओर टहलने जा रहे थे। उसी बीच पहले से घात लगाए बैठे तीन बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस हत्यारों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
मॉर्निंग वॉक कर रहे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को बदमाशों ने गोलियों से भून डाला, यहां हुआ बड़ा हादसा
1
/
321
हल्द्वानी में शिक्षिका के साथ ऑटो में भयावह घटना, शहर के लोग हुए आग बबूला! video देखें..
हल्द्वानी की बेटियों ने अधिकारियों से कहा शहर के इन 18 जगहों में लगता है डर..video देखें
उत्तराखंड में जोशीमठ बाद धसने लगा यह शहर..इतने परिवारों का अब क्या होगा! देखें VIDEO
हल्द्वानी में कराटे सिख रही दो लड़कियों ने आवारा लड़को को सिखाया सबक! देखें VIDEO
उत्तराखंड: IAS दीपक रावत को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब पहुंचे CM धामी के करीब! देखें
हल्द्वानी में थाने के पास दिया गया बड़ी घटना को अंजाम, CCTV में कैद पूरी घटना..देखें..
1
/
321