उत्तराखंड में पांचों सीटों पर एक बजे तक 37.33% मतदान हुआ है। 12 से 13 स्थानों पर मतदान का बहिष्कार किया गया है। चकराता में सड़क न बनने से नाराज़ लोगों को चुनाव आयोग समझाने में जुटा है।
उत्तराखंड में कई बूथों पर सन्नाटा पसरा है। राजधानी देहरादून के छावनी उच्च प्राथमिक विद्यालय क्लेमेनटाउन में मतदाता नहीं पहुंच रहे हैं। मसूरी एमजीवीएस हाईस्कूल कफलानी के पोलिंग बूथ 91 में सुबह से छह वोट पड़े। आसपास के ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार किया है। पुलिस,प्रशासन लोगों को समझाने में जुटी है, लेकिन मोटीधार,मसराना,बीच कफलानी, लोहारी गढ़,दोक,पटरानी और रतनाली गाड के ग्रामीण वोट डालने को तैयार नहीं। चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारी मतदाताओ का इंतजार कर रहे हैं।
वहीं थराली के देवराड़ा मतदान केंद्र पर भी अभी तक कोई मतदाता नहीं पहुंचा। जबकि रुड़की में राजकीय इंटर कॉलेज में मतदान के लिए आई एक महिला ने चुनाव अधिकारी पर अभद्रता का आरोप लगाया। जिससे मतदान केंद्र पर हंगामा हो गया। महिला मतदान केंद्र पर पर्ची लेकर आईं थी। इस दौरान वह अपना आधार कार्ड लाना भूल गई। महिला ने चुनाव अधिकारी को मोबाइल में पड़ा अपना आधार कार्ड दिखाया। इस पर चुनाव अधिकारी भड़क गए।
उत्तराखंड में पांचों सीटों पर एक बजे तक 37.33% मतदान हुआ हैं
नैनीताल – 40.56%
हरिद्वार – 39.41%
अल्मोड़ा – 32.60%
टिहरी – 35.29%
गढ़वाल – 36.60%
1
/
320
उत्तराखंड में जोशीमठ बाद धसने लगा यह शहर..इतने परिवारों का अब क्या होगा! देखें VIDEO
हल्द्वानी में कराटे सिख रही दो लड़कियों ने आवारा लड़को को सिखाया सबक! देखें VIDEO
उत्तराखंड: IAS दीपक रावत को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब पहुंचे CM धामी के करीब! देखें
हल्द्वानी में थाने के पास दिया गया बड़ी घटना को अंजाम, CCTV में कैद पूरी घटना..देखें..
गजब हो गया..उत्तराखंड: पति का पत्नी से झगड़ा हुआ, तो पति साली को लेकर फरार...
ये हैं हालात! उत्तराखंड में लड़कियां नेताओं से भी सुरक्षित नहीं, BJP नेता ने बच्ची के साथ किया यह!
1
/
320