उत्तराखंड में वन्यजीव मानव संघर्ष के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच रविवार को गढ़वाल मंडल के पौड़ी जिले में ग्रामीण पर गुलदार का हमला सामने आया है। इस हमले में घायल ग्रामीण को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार यह घटना निसणी गांव की है। यहां रविवार को सुरेंद्र सिंह अपने मवेशियों को गांव के जंगल में चराने के लिए गए थे। इस दौरान वहां घात लगाए बैठे गुलदार ने सुरेंद्र सिंह पर हमला कर दिया। सुरेंद्र सिंह के शोर मचाने पर अन्य ग्रामीण द्वारा जब हल्ला किया गया तो गुलदार भाग निकला।
इस दौरान गुलदार ने सुरेंद्र सिंह के शरीर व हाथों पर नाखूनों से गहरे जख्म कर दिए। ग्रामीणों की मदद से घायल ग्रामीण को जिला अस्पताल पौड़ी उपचार के लिए लाया गया है। यहां डॉक्टरों द्वारा सुरेंद्र सिंह को प्राथमिक उपचार दिया गया।
1
/
322
हल्द्वानी में भारी बारिश से बहते घर, डूबती गाड़ियां, उफनती नदियां! इतने लोगों की मौत, देखें VIDEO...
उत्तराखंड: तेज आवाज के साथ पहाड़ से आई मौत, कई घर जमींदोज, इतने लोगों की मौतें! video देखें..
उत्तराखंड: औलाद मांगने भगवान के दर पर जा रहे थे पति-पत्नी, लेकिन रास्ते में हुआ यह! video देखें..
एक तरफ उत्तराखंड में सीजन की पहली बर्फबारी हुई, तो दूसरी तरफ आई ये मुसीबत..VIDEO
उत्तराखंड: हनीमून पर कश्मीर गए दूल्हा-दुल्हन, पर दूल्हे की इस हरकत को देख दुल्हन हैरान! फिर...
उत्तराखंड में पहाड़ी के नीचे दबे भक्त, इतने लोगों की मौत से दहला पहाड़! video देखें
1
/
322