उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। काशीपुर के कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र में एक युवक का शव जंगल में पड़ा मिला है। वह पिछले नौ दिनोंसे लापता बताया जा रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को आस-पास के लोगों को जंगल में एक युवक का शव पड़ा दिखा। इसकी सूचना जगतपुर के ग्राम प्रधान रिंकू ने कुंडेश्वरी चौकी पुलिस को दी। सूचना के बाद एसआई संतोष देवरानी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां पर उन्होंने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त के बारे में पूछताछ की।
इस दौरान शव की शिनाख्त जगतपुर निवासी 29 वर्षीय गब्बर सिंह पुत्र दलबीर सिंह के रूप में हुई। मृतक पिछले 8-9 दिन से लापता था। जिसकी ढूंढ खोज उसके परिजन कर रहे थे। मृतक अक्सर जंगल के आसपास ही दिखाई देता था। शव काफी सड़-गल चुका है।
इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि मृतक अक्सर जंगल की ओर ही दिखाई देता था। मृत्यु के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही चल पाएगा।
1
/
326
अब उत्तराखंड में खाने-पीने में थूका, तो खैर नहीं, उत्तराखंड- UP में आएगा कानूनी बुलडोजर!
उत्तराखंड: 11 महीने तक तांत्रिक की डिमांड पूरी करती रही तलाकशुदा महिला! फिर सामने आया बड़ा सच..
हल्द्वानी में बड़ी घटना, भगवान के दरबार से लौट रही लड़की के साथ हुआ गैंगरेप! देखें पूरा मामला..
उत्तराखंड में भयावह भूस्खलन, पूरी पहाड़ी मजदूरों के ऊपर गिरी, देखें..video #chamolilandsliderecently
उत्तराखंड: नाचते- गाते शादी में गए बाराती, लेकिन लौटी इतने बारातियों की लाशें! मच गई चीख-पुकार..
उत्तराखंड: शादी में जूता चुराई रस्म के दौरान रुपये मांगे, तो बरातियों ने चलाए लात-घूसे!
1
/
326