उत्तराखंड में एक महिला के आत्महत्या का मामला प्रकाश मेंआया है। नई टिहरी में महिला ने डोबरा-चांठी पुल से झील में छलांग लगा दी। एसडीआरएफ ने शव को बरामद कर लिया है। मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
जानकारी के अनुसार यह घटना रविवार करीब दो बजे की है। महिला डोबरा-चांठी पुल पर पहुंची। उस वक्त पुल पर कोई नहीं था। दूर से लोगों ने महिला को पुल पर जाते हुए और पुल के किनारे लगे लोहे के एंगल से झूलकर झील में छलांग लगाते हुए देखा।
सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक महिला झील में गिर चुकी थी। पुल से जहां पर महिला ने झील में छलांग लगाई , वही कुछ दूर आगे महिला का शव बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह गुसाईं ने बताया कि मृतक महिला की उम्र 40 वर्ष के लगभग है। उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
1
/
322
उत्तराखंड: डूबते भाई को देख बहनों ने लगाई गंगा में छलांग, भाई तो बच गया, लेकिन दोनों बहनें गायब..
हल्द्वानी में भारी बारिश से बहते घर, डूबती गाड़ियां, उफनती नदियां! इतने लोगों की मौत, देखें VIDEO...
उत्तराखंड: तेज आवाज के साथ पहाड़ से आई मौत, कई घर जमींदोज, इतने लोगों की मौतें! video देखें..
उत्तराखंड: औलाद मांगने भगवान के दर पर जा रहे थे पति-पत्नी, लेकिन रास्ते में हुआ यह! video देखें..
एक तरफ उत्तराखंड में सीजन की पहली बर्फबारी हुई, तो दूसरी तरफ आई ये मुसीबत..VIDEO
उत्तराखंड: हनीमून पर कश्मीर गए दूल्हा-दुल्हन, पर दूल्हे की इस हरकत को देख दुल्हन हैरान! फिर...
1
/
322