व्यापारी नेता दलजीत सिंह दल्ली के पिता का निधन, शोक में बंद रहेगा बाजार

178
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, हलद्वानी।

मटर गली व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष दलजीत सिंह दिल्ली के पिता मान सिंह नागपाल का निधन हो गया। वह 78 साल के थे। उनके निधन से व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई। व्यापारियों ने शोक में मटर गली बाजार बंद रखने की घोषणा की है।
मटर गली व्यापारी एसोसिएशन के समस्त व्यापारियों ने 2 मिनट का मौन रख शोक संवेदना व्यक्त की तथा कहा कि इस दुख की घड़ी में समस्त व्यापारी उनके साथ हैं। प्रभु से कामना की उस महान आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे। परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।शोक में समस्त मटर गली मार्केट आज शाम 3:00 बजे से रात्रि तक बंद रहेगी।

शोक सभा में महामंत्री पंकज गुप्ता, प्रेम चौधरी, मोहन बाबा, मनीष वर्मा, सौरभ सिंघल, वकार अहमद, सरफराज हुसैन, दुर्गा सिंह, भोजक, आन सिंह, अतुल गांधी, नासिर हुसैन, विनोद अग्रवाल, विजय प्रकाश, सुरेश रौतेला, ओम प्रकाश, अनिल गुप्ता आदि समस्त व्यापारी बंधु मौजूद थे।