डीआईजी पर महिला कांस्टेबल ने लगाया दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, पढ़िये और क्या कहा

176
खबर शेयर करें -

 

न्यूज जंक्शन 24, नई दिल्ली।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के डीआईजी पर उन्हीं की एक महिला कांस्टेबल ने दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप लगाया है। महिला ने कहा है कि डीआईजी के पास उनकी अश्लील वीडियो व आपत्तिजनक फोटो हैं, जिनको दिखाकर वह चुप रहने की धमकी देते रहे। आरोप यह भी है कि उक्त अधिकारी ने अन्य अधिकारियों के साथ भी संबंध बनाने का दवाब डाला। महिला कांस्टेबल के आरोप पर डीआईजी के खिलाफ बाबा हरिदास नगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हालांकि गिरफ्तारी न करते हुए महिला के आरोपों की जांच महानिरीक्षक आईजी रैंक के अधिकारी को दी गई है।
पीड़ित महिला कांस्टेबल सीआरपीएफ की ओर से आयोजित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी है और कई खिताब अपने नाम भी कर चुकी है। तहरीर में उसने यह भी कहा है कि उक्त अधिकारी दो साल से उसका यौन शोषण कर रहे थे। महिला कांस्टेबल ने तो यहां तक आरोप लगाया है कि कई अन्य महिला स्टाफ भी इसका शिकार हैं। इन आरोपों को सीआरपीएफ ने गंभीरता से लिया है। उसकी बारीकी से जांच भी कराई जा रही है।