लखनऊ। यूपी के सोनभद्र जिले में एक सांप का अजीबोगरीब कारनामा सामने आया है। सांप के कारण सैकड़ों गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उपकेंद्र के अंदर घुसे सांप को भगाने में बिजली कर्मचारियों के भी छक्के छूट गए। काफी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे बाद सांप को मारकर बाहर निकाला गया, तब आपूर्ति बहाल की जा सकी।
मामला नगवां ब्लॉक के दुबेपुर उपकेंद्र का है। रविवार की सुबह पांच बजे मेन लाइन कटी थी। करीब 8.30 बजे बिजली आने पर पावर सप्लाई चालू करने गए कर्मचारियों ने स्विच के पास ही एक बड़ा सांप देखा। सांप की फुंकार पर कर्मी भाग खड़े हुए। इसके बाद कर्मियों ने इसकी सूचना अपने अन्य साथियों को दी।
डरे सहमे बिजली कर्मी ने काफी मशक्कत के बाद साथी कर्मचारियों को बुलाकर सांप को मारकर निकाला, तब जाकर सप्लाई चालू हो पाई। इसके चलते शेड्यूल से एक घंटे देर करीब 9.30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। शेड्यूल के अनुसार बिजली समय से नहीं आने पर उपभोक्ता विद्युत सब स्टेशन पर फोन करने लगे। कर्मचारियों की तरफ से सांप घुसने की बात बताने के बाद उपभोक्ता शांत हुए।
खबरों से रहें हर पल अपडेट :
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।


Subscribe Our Channel











