नोएडा। नोएडा थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने कथित तौर पर मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
थाना सेक्टर 49 के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बरौला गांव में रहने वाली विमला देवी (75) ने बीती रात कथित तौर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि महिला के दामाद ने कुछ समय पूर्व कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी, जिससे वह मानसिक तनाव में थी।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Sorry, there was a YouTube error.


Subscribe Our Channel











