नाराज पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने छोड़ा अन्न-जल, जानिए क्यों

236
खबर शेयर करें -

 

अल्मोड़ा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने सोमवार को 24 घंटे तक अन्न और जल ग्रहण नहीं किया। वह लमगड़ा के रामलीला मैदान में उपवास पर बैठे। उन्होंने कहा कि यह उपवास प्रदेश सरकार के खिलाफ है।
समर्थन में जुटे सैकड़ों कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए कुंजवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है। लमगड़ा में कांग्रेस सरकार के दौरान तहसील और महाविद्यालय की स्वीकृति देने के साथ बजट भी स्वीकृत कर दिया था, लेकिन वर्तमान सरकार ने उनके स्वीकृत कार्य पर रोक लगा दी। इसके अलावा आज तक कोई विकास कार्य खुद भी इस सरकार ने नहीं किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से कांग्रेस आंदोलन छेड़ेगी।