न्यूज़ जंक्शन 24, लखनऊ। उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव बेहद रोचक हो चला है। यहां रोज नई नई बयानबाजियां हो रही हैं, जो लोगों का ध्यान खींच रही है। अब कुछ दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुईं मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव ने बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि अगर पार्टी कहेगी तो वह मैनपुरी की करहल सीट से भी चुनाव लड़ेंगी। इस सीट से अपर्णा यादव के जेठ सपा मुखिया अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं।
अपर्णा ने कहा कि वह अभी लखनऊ कैंट में लोगों की सेवा कर रही हैं, लेकिन अगर पार्टी कहेगी तो अखिलेश भैया के खिलाफ भी चुनाव लड़ेंगी। पार्टी तय करेगी कि उन्हें क्या करना है।
ऐसे ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।
हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।







