न्यूज जंक्शन 24, नई दिल्ली। दुनिया में कई तरह की बीमारियां हैं। कई के बारे में तो हमें पता भी चलता, मगर जब वह बीमारियां सामने आती हैं तो सुनकर हैरानी होने लगती है। ऐसी ही एक बीमारी है एक्वाजेनिक अर्टीकारिया (Aquagenic Urticaria)। ग्रेट ब्रिटेन के केंट में रहने वाली 19 साल की एब्बी को यही बीमारी है। उसकी स्किन इतनी सेंसिटिव है कि जैसे ही वो पानी टच करती है, स्किन जल जाती है और शरीर पर फोड़े पड़ जाते हैं। इस वजह से वो हर तरह के लिक्विड के संपर्क में आने से बचती है। यहां तक कि उसकी आंखों से निकलने वाले आंसू और शरीर से निकलने वाले पसीने से भी उसकी शरीर पर फोड़े बन जाते हैं।
अब इतनी बड़ी तकलीफ (Aquagenic Urticaria) के बाद भी एब्बी रो नहीं सकती। अगर वो रोएगी तो उससे भी गालों पर फोड़े बन जाएंगे। इस वजह से वो हर हालात में अपने आंसू रोक कर रखती है। सबसे ज्यादा परेशानी तो पसीने की होती है। जरा सी गर्मी होने एब्बी को पसीना आने लगता है तो वो अपने आप एसिड में बदल कर उसकी स्किन जला देता है।
इस रेयर कंडीशन (Aquagenic Urticaria) की वजह से एब्बी पानी से बिलकुल दूर रहती है। खासकर बारिश में उसकी हालत काफी खराब हो जाती है। वो हर तरह के लिक्विड से दूर रहती है। यहां तक कि जब बरसात का मौसम आता है तो वो बाहर निकलना छोड़ देती है। पानी की कुछ बूंदें भी उसकी शरीर बड़े-बड़े फोड़े बना देती है। एब्बी ने बताया कि इस समस्या की शुरुआत 2018 में हुई थी। तब डॉक्टर्स को लगा था कि शायद ये किसी शैंपू की वजह से हुआ रिएक्शन है। उसे दवाइयां दी गई लेकिन कुछ भी असर नहीं कर रहा था।
आखिर में पता चला कि एब्बी को एक्वाजेनिक अर्टीकारिया (Aquagenic Urticaria) है। इसमें पानी के संपर्क में आते ही इंसान के शरीर में फोड़े हो जाते हैं। भले ही पानी ठंडा हो या नार्मल। एब्बी ने बताया कि उसे पानी पीने से तकलीफ नहीं होती। अंदर जाने के बाद पानी का कोई रिएक्शन नहीं होता। समस्या सिर्फ नहाने से होती है या बॉडी से पानी या लिक्विड टच होने से होती है। इस वजह से वो 10 मिनट में झटपट नहा कर खुद को ड्राई कर लेती है। लेकिन इसके बाद भी उसकी स्किन पर रैशेस पड़ जाते हैं।
ऐसे ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।
हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।







