न्यूज जंक्शन 24, बरेली। महिला ने राजमिस्त्री को घर में चिनाई का काम कराने की बात कहकर बुलाया जहां पहले से मौजूद महिला के साथियों ने उसे बंधक बना लिया। उस पर महिला से दुष्कर्म का आरोप लगाने लगे। इसके बाद आरोपियों ने उनसे तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने महिला समेत पांचों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। रविवार को पुलिस ने राजेश, श्रीपाल और सुनील को गिरफ्तार कर लिया।
शीशगढ़ के टांडा छंगा निवासी इब्राहिम ने बताया कि 23 मई को दोपहर में उसे एक महिला ने फोन किया। बताया कि उसे अपने घर में चिनाई का काम कराना है। इस पर इब्राहिम महिला के बताए पते पर कर्मचारी नगर पहुंच गया जहां से महिला उसे अपने घर ले गई। उसके घर में रजनेश सक्सेना नाम का एक व्यक्ति पहले से मौजूद था। थोड़ी देर बाद वहां पर फतेहगंज पश्चिमी निवासी श्रीपाल सिंह, मीरगंज के सुनील कुमार और हेमंत आ गए। उन्होंने इब्राहिम पर आरोप लगाया कि उसने महिला से दुष्कर्म किया है। आरोप है कि पांचों ने उसे बंधक बना लिया और उससे ₹तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इब्राहिम ने उन्हें ₹2,10,000 रुपये देने का वादा किया तब जाकर आरोपियों के चंगुल से छूटा। जिसके बाद वह पुलिस के पास पहुंचा।
Bareilly news-घर में अकेली थी महिला, राजमिस्त्री पहुंचा फिर ऐसा क्या हुआ कि पुलिस को महिला पर लिखनी पड़ी FIR
Sorry, there was a YouTube error.


Subscribe Our Channel











