न्यूज जंक्शन 24, बरेली। बसपा के पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह का निधन हो गया। वह पहले कैंट फिर बिथरीचैनपुर से विधायक रहे। वे पिछले तीन साल से अस्वस्थ थे। शहर में पवन विहार स्थित आवास पर ही वह चिकित्सकों की देखरेख में उपचाराधीन थे, जहां मंगलवार को दोपहर 12.15 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही समर्थक पवन विहार स्थित आवास पर जुटने शुरू हो गए। देर शाम पूर्व विधायक की अंत्येष्टि की जाएगी।
वीरेंद्र सिंह जिले के प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते थे। वह बिल्डर भी थे। उन्होंने आशीष रॉयल पार्क समेत शहर में कई कॉलोनियां बनाईं। मूलत: बिथरीचैनपुर के भगनापुर के निवासी वीरेंद्र सिंह ने राजनीति की शुरुआत 1995 में निर्विरोध बीडीसी सदस्य निर्वाचित होकर की थी और बाद में वह बिथरीचैनपुर के ब्लॉक प्रमुख बने। वर्ष 2007 में बसपा के टिकट पर वह कैंट से विधायक निर्वाचित हुए लेकिन वर्ष 2012 में वह कैंट के बजाय बिथरीचैनपुर से बसपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़े और आंवला के मौजूदा भाजपा सांसद (तब सपा के प्रत्याशी) धर्मेंद्र कश्यप को हराकर जीत हासिल की। लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव में वीरेंद्र सिंह भाजपा की लहर में चुनाव हार गए। हालांकि वह बसपा में ही बने रहे। उन्होंने अपने छोटे भाई देवेंद्र सिंह को भी बिथरीचैनपुर से ब्लॉक प्रमुख बनवाया। भाई महेंद्र सिंह की पत्नी नीरू पटेल को भी बसपा शासनकाल में जिला पंचायत अध्यक्ष बनवाया।
Bareilly-कद्दावर नेता व पूर्व बसपा विधायक वीरेंद्र सिंह का निधन, जानिए इनका राजनीतिक इतिहास
1
/
34
हल्द्वानी में बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण हटेगा, मस्जिद या घर, हर जगह डर,19 से 31 तक होगा यह!
उत्तराखंड में शादी के दिन पति- पत्नी की मौत, परिवार बेहाल! video
अल्मोड़ा: बेटे की शादी के बाद पूजा के लिए निकला परिवार, पर रास्ते में मौत हो गई!
उत्तराखंड: मां ने दादी को मार डाला, दो साल की बच्ची को जाना पड़ा जेल! video देखें...
नैनीताल: कैंची धाम मंदिर में भी होता है ऐसा काम, क्या है सच, क्या झूठ, देखें! VIDEO
उत्तराखंड: बड़े भाई की शादी से पहले छोटे भाई का शव पहुंचा आंगन में, परिवार बेसुध!
1
/
34


Subscribe Our Channel











