राजू अनेजा, लालकुंआ : भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बंशीधर भगत के जन्मदिन की खुशियां लालकुंआ क्षेत्र में कई चर्चाओं को जन्म दे गई। हैरान करने वाली बात यह है कि जिस लालकुंआ क्षेत्र में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को शुभकामना देने वाले होर्डिंग लगे हैं, उस पर क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का का फोटो ही गायब है। सियासी गलियारों में कोई इसे गुटबाजी मान रहा है तो कोई विधायक के खिलाफ कार्यकर्ताओं में असंतोष बता रहा है।
लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के विधायक नवीन दुमका ने कांग्रेस से यह सीट छीनी थी। उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज हरीश दुर्गापाल को हराया था। नवीन दुम्का के जमीनी कार्यकर्ता होने के नाते क्षेत्रीय पार्टी कार्यकर्ताओं में उनके प्रति अपार श्रद्धा देखने को मिल रही थी। मगर विधायक बनने के बाद से लोकप्रियता बढ़ने की जगह कम होती दिख रही है। यह सियासी होर्डिंग कुछ ऐसे ही संकेत दे रहे हैं। कुछ कार्यकर्ताओं ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर कहा कि उनके क्षेत्र में लगे होर्डिंग से उनका ही फोटो गायब होना, समझने वाले को काफी है।
भगत के पोस्टर से नवीन दुम्का गायब, सियासी गलियारों में नई चर्चा
Sorry, there was a YouTube error.


Subscribe Our Channel











