न्यूज जंक्शन 24, नई दिल्ली। ऑल इंडिया बैकवर्ड एंड माइनॉरिटी कम्युनिटीज एंप्लॉयीज फेडरेशन (BAMCEF) ने जाति आधारित जनगणना की मांग को लेकर आज भारत बंद का आह्वान किया है। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए जाति आधारित जनगणना नहीं करने के लिए केंद्र के विरोध में हड़ताल का आह्वान किया गया है। फेडरेशन निजी क्षेत्र में एससी/एसटी/ओबीसी समुदायों के लिए आरक्षण की भी मांग कर रहा है।
इसके अलावा, संगठन चुनाव के दौरान ईवीएम के इस्तेमाल बंद करने की भी मांग कर रहा है। बंद को बहुजन क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक वामन मेश्राम, राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा, भारत मुक्ति मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा और इससे जुड़े सभी संगठनों का समर्थन मिला है। बामसेफ के अध्यक्ष वामन मेश्राम ने कहा है कि हमारे भारत बंद में राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा, भारत मुक्ति मोर्चा, बहुजन मुक्ति मोर्चा और कई अन्य संगठनों ने समर्थन दिया है।
इन मुद्दों पर भारत बंद बुलाया गया है
- चुनाव में ईवीएम का इस्तेमाल नहीं
- जाति आधारित जनगणना।
- निजी क्षेत्र में एससी/एसटी/ओबीसी आरक्षण।
- किसानों को एमएसपी की गारंटी
- एनआरसी/सीएए/एनपीआर का कोई कार्यान्वयन नहीं।
- पुरानी पेंशन योजना की बहाली।
- ओडिशा और मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण में पृथक निर्वाचक मंडल।
- पर्यावरण संरक्षण की आड़ में आदिवासी लोगों का विस्थापन नहीं।
- टीकाकरण को वैकल्पिक बनाना।
- कोविड -19 लॉकडाउन के दौरान श्रमिकों के खिलाफ गुप्त रूप से बनाए गए श्रम कानूनों के खिलाफ संरक्षण।



Subscribe Our Channel










