अफसरशाही में बड़ा बदलाव! सात PCS अफसरों के बदले पद और तैनाती स्थल

6
खबर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन ने सात पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव करते हुए उन्हें नई तैनाती दी है। सभी अधिकारियों को नवीन तैनाती स्थल पर जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

तबादला सूची के अनुसार निधि पांडेय को उपजिलाधिकारी लखनऊ नियुक्त किया गया है। वह इससे पहले जनभवन में कम्पट्रोलर के पद पर तैनात थीं।

ज्योति राय को आजमगढ़ मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है, जबकि संदीप केला को अपर जिलाधिकारी बलरामपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में दिनेश चंद्र को बांदा का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। दिव्या ओझा को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बरेली के पद पर तैनाती दी गई है।

विनय कुमार सिंह को नगर मजिस्ट्रेट गोरखपुर और उत्कर्ष श्रीवास्तव को नगर मजिस्ट्रेट प्रयागराज नियुक्त किया गया है। शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए हैं।