Big news in india : नहीं रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, भाजपा में जबरदस्त शोक

422
खबर शेयर करें -

 

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल श्री कल्याण सिंह का एक लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। वह 89 साल के थे। उन्हें 4 जुलाई को संजय गांधी पी जी आई के Critical Care medicine के आईसीयू में गंभीर अवस्था में भर्ती किया था। लंबी बीमारी और शरीर के कई अंगों के धीरे-धीरे फेल होने के कारण आज उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे गहरा आघात बताया है। योगी ने कहा कि कल्याण सिंह का नाम भारतीय पटल पर युग पुरूष के रूप में याद किया जाएगा।