हल्द्वानी। भाजपा ने बुधवार को उत्तराखंड के जिलाध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर 10 जिलों की सूची जारी कर दी। प्रदीप बिष्ट पर भरोसा जताते हुए नैनीताल जिलाध्यक्ष की कमान फिर उन्हें सौंपी गई है। सूची जारी होते ही उनके समर्थकों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई। प्रदीप ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि मैं भाजपा का सच्चा सिपाही हूँ।

प्रदेश व केंद्र की पार्टी नीतियों पर मैं खरा उतरूंगा। प्रदीप बिष्ट के पुनः अध्यक्ष बनने पर अजय भट्ट, बंशीधर भगत, बच्ची सिंह रावत, जोगेंद्र रोतेला, नवीन दुम्का, संजीव आर्या, दिवान सिंह बिष्ट, प्रकाश हरबोला, रेनू अधिकारी, अजय राजौर, मजहर नईम नवाब, चंदन बिष्ट राकेश नेनवाल, भुवन भट्ट आदि लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
Sorry, there was a YouTube error.