अल्मोड़ा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज भोले बाबा के दरबाज पहुंचे है। जगप्रसिद्ध जागेश्वरधाम पहुंचकर नड्डा ने महामृत्युंजय मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की।
दिल्ली से जागेश्वरधाम के लिए रवाना हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का हेलीकाॅप्टर गुरुड़ाबाज में बने हेलीपैड पर उतरा। यहां से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नड्डा का काफिला जागेश्वर मंदिर समूह पहुंचा, जहां पारंपरिक अंदाज में उनका स्वागत किया गया। मुख्य प्रांगण में भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने नड्डा का तिलक किया। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष महामृत्युंजय मंदिर पहुंचे, जहां प्रधान पुजारी हेमंत भट्ट ‘कैलाश’ के निर्देशन में उन्होंने बाबा का जलाभिषेक किया। बताया जा रहा है कि जेपी नड्डा जागेश्वरधाम मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद देहरादून रवाना हो जाएंगे।
Sorry, there was a YouTube error.


Subscribe Our Channel











