न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद भाजपा अब प्रदेशभर में चुनाव प्रचार के लिए ताकत झोंकने जा रही है। मंगलवार को इसकी शुरुआत होगी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री गढ़वाल मंडल और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Haryana CM Khattar) कुमाऊं मंडल में स्टार वार शुरु करेंगे। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन फरवरी प्रदेश में दो जनसभाएं संबोधित करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह का भी चार फरवरी को पिथौरागढ़ व नरेन्द्र नगर का दौरा है।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर गढ़वाल मंडल में विकासनगर से महाभियान की शुरुआत करेंगे। इसके बाद वह सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में घर-घर जनसंपर्क करेंगे। इसी तरह हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Haryana CM Khattar) हल्द्वानी से कुमाऊं मंडल में महाभियान की शुरुआत करेंगे। खट्टर (Haryana CM Khattar) बाद में हॉट सीट लालकुंआ विधानसभा क्षेत्र में भी जाएंगे। यहां से कांग्रेस के प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ भाजपा ने जमीनी कार्यकर्ता मोहन बिष्ट को उतारा है। मोहन बिष्ट के समर्थन में खट्टर (Haryana CM Khattar) जनसंपर्क करेंगे।
इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत अन्य नेता विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में इस महाभियान में भाग लेंगे। उधर, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन फरवरी को उत्तरकाशी में जनसभा को संबोधित करने के बाद घर-घर जनसंपर्क करेंगे। इसके बाद उनका रामनगर में भी सभा को संबोधित करने और घर-घर जनसंपर्क का कार्यक्रम है।
ऐसे ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।
हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।







