न्यूज जंक्शन 24, हरिद्वार
लक्सर क्षेत्र में एक आठ वर्षीय बालिका को मगरमच्छ निगल गया। वह परिजनों संग पूजा करने जा रही थी, इसी बीच वह एक अन्य बच्ची के साथ नदी किनारे फूल तोडने चली गई। नदी से निकला मगरमच्छ बच्ची को खींच ले गया। दूसरी बच्ची चीखने लगी, इस पर परिवार वाले दौड़ कर पहुंचे तब तक बच्ची को मगरमच्छ निगल चुका था। इससे अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया।
लक्सर के रायसी क्षेत्र में पण्डितपुरी गांव के निवासी जयेंद्र के बाणगंगा के पास खेत हैं। जयेंद्र खेत पर गया था। साथ मे पत्नी बच्चे भी थे। उसकी आठ वर्षीय बच्ची राधिका भी थी। पास में ही मंदिर है, पत्नी और बच्चे वहां जाने लगे। इसी बीच राधिका दूसरी बच्ची कब साथ झाड़ियों में फूल तोड़ने चली गई। वहां नदी से निकला मगरमच्छ उसको खींच ले गया। दूसरी बच्ची की आवाज पर वह सब भागे भी तब तक बच्ची को वह निगल चुका था। पुलिस की छानवीन पर बच्ची का बुरी हालत में शव बरामद हुआ है।







