उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। काशीपुर के कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र में एक युवक का शव जंगल में पड़ा मिला है। वह पिछले नौ दिनोंसे लापता बताया जा रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को आस-पास के लोगों को जंगल में एक युवक का शव पड़ा दिखा। इसकी सूचना जगतपुर के ग्राम प्रधान रिंकू ने कुंडेश्वरी चौकी पुलिस को दी। सूचना के बाद एसआई संतोष देवरानी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां पर उन्होंने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त के बारे में पूछताछ की।
इस दौरान शव की शिनाख्त जगतपुर निवासी 29 वर्षीय गब्बर सिंह पुत्र दलबीर सिंह के रूप में हुई। मृतक पिछले 8-9 दिन से लापता था। जिसकी ढूंढ खोज उसके परिजन कर रहे थे। मृतक अक्सर जंगल के आसपास ही दिखाई देता था। शव काफी सड़-गल चुका है।
इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि मृतक अक्सर जंगल की ओर ही दिखाई देता था। मृत्यु के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही चल पाएगा।
1
/
387
Asha Bhosle Death: कैसे हुआ आशा भोसले का निधन?BREAKING NEWS | #ashabhosledeath #ashabhosledeathnews
हल्द्वानी अस्पताल में लापरवाही की हद... हाथ में पर्ची लिए मरीज की मौत! Uttarakhand news
हल्द्वानी से लापता लड़की के झाड़ियों में मिले कपड़े!..देखें हुआ क्या ? | Breaking news 🚨
ऋषिकेश में गंगा किनारे यह करते पकड़े गए पति-पत्नी, उल्टा पुलिस को दिखाई धौंस!
उत्तराखंड के इस स्कूल में बना दिया भटकती आत्मा की शांति के लिए 'भूत मंदिर'...और दे दी बलि!
उत्तराखंड में इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने दबाव में आकर मौत को लगाया गले, सप्लाई ठप!
1
/
387


Subscribe Our Channel











