बेंगलुरु। मशहूर अदाकारा जयंती का सोमवार को निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
वह 76 वर्ष की थीं। अपने पांच दशक से लंबे करियर में जयंती ने विभिन्न भाषाओं में 500 से अधिक फिल्में की।
पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उन्हें उम्र संबंधी परेशानियां थीं और कुछ समय से उनका इलाज चल रहा था।
जनवरी 1945 को बल्लारी में अंग्रेजी के प्रोफेसर बालासुब्रमण्यम और संथानलक्ष्मी के घर जन्मी कमला कुमारी यानी जयंती ने ‘जेनु गुडू’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। अभिनेता राजकुमार के साथ उन्होंने 40 से अधिक फिल्में की। जयंती ने तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी भाषा की फिल्मों में काम किया।
जयंती को सात बार कन्नड़ फिल्मफेयर पुरस्कार और दो बार फिल्मफेयर पुरस्कार (दक्षिण) से सम्मानित किया गया।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ” मशहूर कलाकार जयंती के निधन की खबर से बहुत दुखी हूं। फिल्म उद्योग में उनका बहुत बड़ा योगदान था और उनके निधन से कन्नड़ फिल्म उद्योग को अपूरणीय क्षति पहुंची है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार तथा प्रशंसकों को यह दुख सहन करने की शक्ति।
1
/
34
हल्द्वानी में बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण हटेगा, मस्जिद या घर, हर जगह डर,19 से 31 तक होगा यह!
उत्तराखंड में शादी के दिन पति- पत्नी की मौत, परिवार बेहाल! video
अल्मोड़ा: बेटे की शादी के बाद पूजा के लिए निकला परिवार, पर रास्ते में मौत हो गई!
उत्तराखंड: मां ने दादी को मार डाला, दो साल की बच्ची को जाना पड़ा जेल! video देखें...
नैनीताल: कैंची धाम मंदिर में भी होता है ऐसा काम, क्या है सच, क्या झूठ, देखें! VIDEO
उत्तराखंड: बड़े भाई की शादी से पहले छोटे भाई का शव पहुंचा आंगन में, परिवार बेसुध!
1
/
34


Subscribe Our Channel











