मुंबई। नागपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना घटी है। यहां एक औरत ने अपने पति की केवल इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि वह उसके साथ बेवफाई कर रहा था। आरोपित महिला मृतक की पांचवी पत्नी थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, पांच शादियां करने के बाद भी मृतक लक्ष्मण मलिक अकेले रहता था। वह रिटायर हो चुका था और पेंशन की रकम को लेकर उसका पत्नी स्वाति से विवाद चल रहा था। दोनों का तीन महीने का बच्चा भी है। स्वाति आठ मार्च को इसी बात को लेकर लक्ष्मण के पास पहुंची और उसे अपनी बात मनवाने के लिए पोर्न फिल्म दिखाने लगी। पोर्न फिल्म में दिखाए जा रहे सीन्स की तरह स्वाति ने भी लक्ष्मण को प्यार के साथ कुर्सी पर बैठाकर बांध दिया और उससे शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद चाकू से लक्षमण का गला रेत दिया।
इस वारदात का पता पुलिस को अगले दिन चला। हालांकि पुलिस ने स्वाति को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद उसने बताया कि वह लक्ष्मण की बेवफाई से नाराज थी और कई महीनों से अलग रह रही थी। उसने लक्ष्मण को इसका सबक सिखाने की ठान ली थी। इसी के चलते उसने यह वारदात अंजाम दी। वहीं पुलिस का दावा है कि लक्ष्मण के पेंशन की रकम को लेकर स्वाति ने उसका खून किया है।


Subscribe Our Channel











