उत्तराखंड में मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया। दून से सहस्त्रधारा घुमने जा रहे पर्यटकों की कार में आग लगने से अफरा तफरी मच गयी। किसी तरह से पुलिस ने कार सवार लोगों को बाहर निकाल आग पर काबू पाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार प्रातः 11 बजे विधानसभा तिराहे के पास एक वाहन में अचानक आग लग गयी। जिस पर मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया तथा घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गयी।
मौके मिलते ही फायर ब्रिगेड ने वाहन में लगी आग पर काबू पाया। घटना के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि कार सवार सभी व्यक्ति बिजनौर से देहरादून सहस्त्रधारा घूमने के जा रहे थे, तभी अचानक कार मे आग लग गयी। आग लगने से किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई। आग के कारणों की जांच की जा रही है।
1
/
387
Asha Bhosle Death: कैसे हुआ आशा भोसले का निधन?BREAKING NEWS | #ashabhosledeath #ashabhosledeathnews
हल्द्वानी अस्पताल में लापरवाही की हद... हाथ में पर्ची लिए मरीज की मौत! Uttarakhand news
हल्द्वानी से लापता लड़की के झाड़ियों में मिले कपड़े!..देखें हुआ क्या ? | Breaking news 🚨
ऋषिकेश में गंगा किनारे यह करते पकड़े गए पति-पत्नी, उल्टा पुलिस को दिखाई धौंस!
उत्तराखंड के इस स्कूल में बना दिया भटकती आत्मा की शांति के लिए 'भूत मंदिर'...और दे दी बलि!
उत्तराखंड में इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने दबाव में आकर मौत को लगाया गले, सप्लाई ठप!
1
/
387



Subscribe Our Channel











