उत्तराखंड में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के पांच हजार कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। गुरुवार को एनएचएम निदेशालय ने इन कर्मचारियों की वेतन वृद्धि के आदेश जारी कर दिए। इसके तहत कर्मचारियों को अलग-अलग श्रेणियों में क्रमशः सात, ग्यारह और 15 प्रतिशत की वेतन वृद्धि दी गई है।
एनएचएम की सहायक निदेशक डॉ. अर्चना ओझा ने इस आदेश की जानकारी सभी जिलों के सीएमओ और जिला स्वास्थ्य समिति के सदस्य सचिवों को भेज दी है। आदेश के अनुसार, 25 हजार रुपये वेतन पाने वाले कर्मचारियों को सात प्रतिशत, 20 हजार रुपये वेतन पाने वालों को 11 प्रतिशत और 15 हजार रुपये वेतन पाने वालों के वेतन में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।
एनएचएम संविदा कर्मचारी संगठन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आभार व्यक्त किया है।
1
/
34
उत्तराखंड में दुल्हन लेकर लौट रही थी बारात, रास्ते में दूल्हे के परिवार के इतने लोगों की मौत!
हल्द्वानी: यूट्यूबर सौरभ जोशी व अवंतिका का रिसेप्शन चल रहा था, अचानक पार्टी में पहुंचे CM धामी! फिर
हल्द्वानी शहर के व्यापारी और उसकी पत्नी की एक साथ मौत! अलग-अलग कमरों में इस हाल मिले शव!
हल्द्वानी: 4365 अतिक्रमणकारियों के भविष्य का दिन, सुप्रीम कोर्ट का हल्द्वानी रेलवे जमीन पर फैसला!
उत्तराखंड: पहाड़ की 22 साल की गर्भवती महिला की मौत! मां बोली- इन लोगों ने मेरी बेटी मार दी!
उत्तराखंड: दिल्ली धमाके से जुड़े हल्द्वानी के तार, आधी रात मस्जिद के इमाम को उठा ले गई पुलिस!
1
/
34



Subscribe Our Channel











