भुजियाघाट में गुलदार ने महिला को मार डाला

41
खबर शेयर करें -

 

Newsjunction24.com
हल्द्वानी: मानव वन्यजीव संघर्ष के मामले थमने का नहीं ले रहे हैं। भुजियाघाट में शनिवार की रात गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर गुलदार महिला को छोड़कर भाग गया। गंभीर हालत में महिला को एसटीएच लाया गया। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नैनीताल वन प्रभाग के मनोरा रेंज में भुजियाघाट गांव पड़ता है। रेंजर मुकुल शर्मा के अनुसार शनिवार की रात साढ़े 10 बजे मोरा गांव निवासी पुष्पा देवी घर से बाहर निकली थी। इसी बीच पहले से घात
लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। गुलदार महिला को जबड़े में दाबकर जंगल की ओर भागने लगा। शोर सुनकर स्वजन व आसपास के लोग बाहर आए और हो हल्ला किया।

गुलदार महिला को छोड़कर भाग गया। देर रात महिला को एसटीएच लाया गया। तब तक देर हो चुकी थी। रेंजर मुकुल शर्मा ने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। गांव में पिंजरा लगाने की तैयारी की जा रही है। इधर, हल्द्वानी में शव के पोस्टमार्टम किया जा रहा है।