बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के दानोद में मंगलवार को एक व्यक्ति ने अपनी नवविवाहिता सौतेली पुत्री की हत्या कर दी। इसके बाद भागने के दौरान ट्रक से टकराकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि सौतेली पुत्री की एक माह पहले शादी की थी। अब वह पहले पति को छोड़कर दूसरी शादी करने का दबाव डाल रहा था। बेटी के मना करने पर उसने वारदात कर डाली।
राजपुर के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पदम सिंह बघेल ने बताया कि दानोद निवासी कमल बलाई ने सुबह अपनी नवविवाहिता 18 वषीर्य सौतेली पुत्री की सोते समय चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। घटना के दौरान उसकी पत्नी पानी लेने गई थी। जैसे ही वह लौटी, आरोपी ने उसे घटनाक्रम बताया और फरार हो गया।
उन्होंने बताया कि अपने दुपहिया वाहन से भागने के दौरान कमल कुछ दूरी पर ही राजपुर दानोद मार्ग पर एक मिनी ट्रक से टकरा गया, जिसके चलते उसे गंभीर अवस्था में राजपुर लाया गया। यहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि लगभग 1 माह पहले पुत्री की शादी खरगोन जिले के उन थाना क्षेत्र के घोटयान में की गई थी। आरोपी उसे 24 जुलाई को ससुराल से वापस लाया था और उस पर इंदौर शादी करने का दबाव डाल रहा था, जिसके लिए वह राजी नहीं थी। इस बात को लेकर कल रात तथा आज सुबह भी विवाद हुआ था।
पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
हैवान पिता-सौतेली पुत्री पर दूसरा विवाह करने का डाला दबाव, मना किया तो कर दी हत्या
1
/
34
हल्द्वानी में बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण हटेगा, मस्जिद या घर, हर जगह डर,19 से 31 तक होगा यह!
उत्तराखंड में शादी के दिन पति- पत्नी की मौत, परिवार बेहाल! video
अल्मोड़ा: बेटे की शादी के बाद पूजा के लिए निकला परिवार, पर रास्ते में मौत हो गई!
उत्तराखंड: मां ने दादी को मार डाला, दो साल की बच्ची को जाना पड़ा जेल! video देखें...
नैनीताल: कैंची धाम मंदिर में भी होता है ऐसा काम, क्या है सच, क्या झूठ, देखें! VIDEO
उत्तराखंड: बड़े भाई की शादी से पहले छोटे भाई का शव पहुंचा आंगन में, परिवार बेसुध!
1
/
34


Subscribe Our Channel











