मुंबई। बॉलीवुड के माचो मैन ऋतिक रौशन वेबसीरीज में डेब्यू करने जा रहे हैं। ऋतिक रौशन डिजिटल डेब्यू की तैयारी में है। चर्चा है कि ऋतिक ब्रिटिश वेब सीरीज द नाइट मैनेजर के हिंदी रीमेक के जरिए वेबसीरीज पर एंट्री करेंगे। इस वेब शो के साथ ऋतिक रोशन का बिग ओटीटी डेब्यू होने वाला है, जिसे मेकर्स डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर स्ट्रीम करने की तैयारी में हैं। कहा जा रहा है कि इस वेब शो में ऋतिक रौशन के अपोजिट दक्षिण भारतीय अभिनेत्री नाभा नतेश नजर आ सकती हैं।
नाभा नतेश, आई स्मार्ट शंकर और डिस्को राजा जैसी हिट फिल्में दे चुकी हैं। यदि सबकुछ सही रहा तो ऋतिक रौशन और नाभा नतेश की जोड़ी साथ नजर आ सकती है।
Sorry, there was a YouTube error.


Subscribe Our Channel











