न्यूज जंक्शन 24, लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस को लेकर इस बार खास तैयारी है। हर तरीके से इसे अमृत महोत्सव के तहत धूमधाम से मनाने की तैयारी की जा रही है। इसी के तहत 15 अगस्त को लखनऊ के मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉल में फ्री में फिल्में दिखाई जाएंगी। इसके लिए लखनऊ जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने शुक्रवार को आदेश जारी किया है। इसके तहत राजधानी में 12 मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉल में देशभक्ति फिल्में दिखाई जाएंगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस 2022 पर पिछले सालों की भांति इस साल भी जनपद में संचालित मल्टीप्लेक्स में देशभक्ति फिल्मों का नि:शुल्क प्रदर्शन किया जाना प्रस्तावित है। इसी क्रम में जनपद के मल्टीप्लेक्स में जन-सामान्य के लिए हिन्दी फीचर फिल्म का नि:शुल्क प्रदर्शन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।
इन सिनेमा हॉल में देख सकते हैं फिल्म-
- आईनाक्स रिवरसाइट, गोमती नगर
- आइनॉक्स उमराव, निशातगंज
- आइनॉक्स काउन, फैजाबाद रोड, चिनहट
- आइनॉक्स फिनिक्स प्लासियो, गोमतीनगर एक्स.
- आइनॉक्स गार्डन गलेरिया, तेलीबाग
- पी०वी०आर० फिनिक्स, आलमबाग
- पी०वी०आर०, सहारागंज
- पी० वी० आर० सिंगापुर मॉल, गोमतीनगर
- सिनेपोलिस फन रिपब्लिक, गोमती नगर
- सिनेपालिस, वन अवध गोमतीनगर
- वेद मल्टीप्लेक्स, गोमतीनगर
- कृष्णा कार्निदाल, आलमबाग
1
/
34
उत्तराखंड: क्यों गुपचुप तरीके से हुई यूट्यूबर सौरभ जोशी और अवंतिका भट्ट की शादी, देखिए सब कुछ!
उत्तराखंड से बड़ी खबर, माता के मंदिर से लौट रहें 29 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, मौत!
Dharmendra Death Latest News: धर्मेंद्र अब नहीं रहे! रोते हुए श्मशान घाट पहुंचा परिवार, Video
उत्तराखंड में बड़ा हादसा! हंसी- खुशी शादी में जा रहें, तीन शिक्षकों की एक साथ मौत! viral videoदेखें!
दुखद! हल्द्वानी में शादी के महज 15 दिन बाद दूल्हे की मौत से परिवार बेहाल..देखें मामला video..
बड़ा खुलासा..!हल्द्वानी में अभी तक इतने बाहरी लोगों को बनाया गया उत्तराखंड का निवासी! video देखें..
1
/
34



Subscribe Our Channel











