हल्द्वानी-अल्मोड़ा हाईवे पर बाल-बाल बचे भाजपा विधायक बलबंत भौर्याल, अफसरों में मचा हड़कंप। यह रहा मामला

619
खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा। सोमबार को बागेश्वर जिले की कपकोट विधानसभा सीट से विधायक बलबंत भौर्याल एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर उनकी कार की टक्कर एक कार से हो गई। जिसमें कार खाई में गिरते-गिरते बची। इसी बीच पीछे से आ रही रोडवेज बस भी अनियंत्रित हो गई। और ब्रेक लेने के चलते बस की टक्कर भी कार में लग गई। घटना के चलते हाईवे पर घंटों जाम लगा रहा।
पुलिस के अनुसार कपकोट से भाजपा विधायक बलबंत भौर्याल अपनी कार से बागेश्वर जा रहे थे। रामगढ पुल पर विधायक की कार सामने से आ रही कार से भिड़ गई। कारों में भिड़ंत होते ही पीछे से आ रही रोडवेज बस के चालक ने ब्रेक लगाए, लेकिन बस तब तक कार से जा टकराई और पैराफीट से रुक गई। शुक्र रहा कि सभी सुरक्षित हैं। वरना घटना बहुत जबरदस्त थी। घटना से कई घंटे जाम लगा रहा।