नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री बूटा सिंह का शनिवार को निधन हो गया, वह 86 साल के थे। पंजाब में उनका लंबे समय से उपचार चल रहा था। किसानों और दलितों के लिए उन्होंने काफी काम किया था।
पंजाब के जालंधर जिले के मुस्तफापुर गांव निवासी बूटा सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि वह अच्छे प्रशासक थे, उनकी हर आवाज में दलितों और गरीबों की पीड़ा सुनाई देती थी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि बूटा सिंह के रूप में देश ने सच्चा जनसेवक और निष्ठावान कार्यकर्ता खो दिया है।
Sorry, there was a YouTube error.


Subscribe Our Channel











