न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आज हल्द्वानी में पूर्ण रूप से लॉकडाउन लागू किया गया है। बीते दिनों ही इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यापारियों से वार्ता कर सहमति बना ली गई थी। इस दौरान आवश्यक वस्तुओं की दुकानें केवल 11 बजे तक ही खुलेंगी। मेडिकल स्टोर दिनभर खुले रहेंगे।कल लालकुआं व रामनगर में भी लॉकडाउन लागू था।
डीएम धीराज सिंह गब्र्याल ने बताया कि कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसकी रोकथाम के लिए हरसंभव प्रयास किए जाने चाहिए। इसमें लोगों की सहभागिता बहुत जरूरी है। बाजार में लोगों का आवागमन अधिक रहता है। इसलिए सैनिटाइजेशन भी आवश्यक है। एक दिन सैनिटाइजेशन कराने के लिए साप्ताहिक बंदी के दिन ही पूर्ण बंदी लागू की गई है। इसके लिए अधिकारियों की व्यापारियों से वार्ता हुई है। व्यापारियों ने भी सहमति जताई है।
ऐसे ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।
हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।



Subscribe Our Channel











