हल्द्वानी में लव जिहाद : युसुफ ने योगेश बनकर किया महिला से किया दुष्कर्म, बेटियों पर भी डाली बुरी नजर

677
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। शहर में लव जिहाद के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला आरटीओ पुलिस चौकी क्षेत्र का है, जहां में मुस्लिम युवक ने पहचान बदलकर पहले महिला से करीबियां बढ़ाई और फिर दुष्कर्म किया। वीडियो भी बना लिया। महिला की बेटियों से भी छेड़खानी की कोशिश की। आरोपित ही पहचान युसुफ अली के रूप में हुई है। उसने योगेश बनकर यह घिनौनी हरकत की। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

हल्द्वानी निवासी एक महिला ने आरटीओ चौकी में दी तहरीर में बताया है कि युसुफ अली कुछ समय पहले योगेश बनकर उसके करीब आया। उसने खुद को मजदूरी करने वाला बताया और उसे भी काम दिलाना शुरू कर दिया। उस पर विश्वास कर वह काम पर गई तो आरोपित ने उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाकर वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर अक्सर अश्लील हरकत करने लगा। ये भी आरोप है कि युवक उसकी बेटियों से भी अश्लील हरकत का प्रयास करने लगा था। विरोध करने पर एक सितंबर को आरोपित किराए के कमरे में शटर का ताला तोड़कर घुस गया और जानलेवा हमले का प्रयास किया। शोरशराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपित फरार हो गया।

मुखानी थाना एसओ सुशील कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर युसुफ अली पर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्र्ज किया है। शनिवार को आरोपित को कमलुवागांजा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।

खबरों से रहें हर पल अपडेट :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।