उत्तराखंड के टिहरी में आतंक का पर्याय बने गुलदार से राहत मिली है। टिहरी जिले के घनसाली-भिलांगना ब्लॉक के हिंदाव क्षेत्र में तीन मासूमों को अपना शिकार बनाने वाले आदमखोर गुलदार को वन विभाग की टीम ने देर रात मार गिराया। यह गुलदार पिछले एक माह से विभागीय शूटरों के लिए सिरदर्द बना हुआ था। टीम ने उसे भोड़गांव गदेरे के पास ढेर किया।
रेंजर आशीष नौटियाल के अनुसार, यह गुलदार लगभग सात साल पुरानी मादा गुलदार थी। उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा और शव को नष्ट कर दिया जाएगा। बता दें कि इस आदमखोर गुलदार ने 22 जुलाई, 29 सितंबर, और 19 अक्टूबर को हिंदाव क्षेत्र में तीन मासूमों को अपना निवाला बना लिया था, जिसके कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल था।
आदमीखोर गुलदार को मारने के आदेश के बाद वन विभाग ने शूटरों की एक टीम को क्षेत्र में तैनात किया था, जिसके बाद यह सफलता मिली।
1
/
387
Asha Bhosle Death: कैसे हुआ आशा भोसले का निधन?BREAKING NEWS | #ashabhosledeath #ashabhosledeathnews
हल्द्वानी अस्पताल में लापरवाही की हद... हाथ में पर्ची लिए मरीज की मौत! Uttarakhand news
हल्द्वानी से लापता लड़की के झाड़ियों में मिले कपड़े!..देखें हुआ क्या ? | Breaking news 🚨
ऋषिकेश में गंगा किनारे यह करते पकड़े गए पति-पत्नी, उल्टा पुलिस को दिखाई धौंस!
उत्तराखंड के इस स्कूल में बना दिया भटकती आत्मा की शांति के लिए 'भूत मंदिर'...और दे दी बलि!
उत्तराखंड में इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने दबाव में आकर मौत को लगाया गले, सप्लाई ठप!
1
/
387


Subscribe Our Channel











