न्यूज जंक्शन 24, लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक सदस्य एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री भगवती सिंह का रविवार सुबह निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे।
पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, सिंह शनिवार रात उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब डिग्री कॉलेज में ठहरे थे। वहीं, उन्होंने अंतिम सांस ली।
भगवती सिंह का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बहुत पहले ही किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी को अपनी देह दान कर दी थी।
भगवती सिंह के निधन से पार्टी में शोक की लहर है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
अखिलेश ने ट्वीट किया, ”समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य, पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री भगवती सिंह जी का लखनऊ में निधन, अत्यंत दुखद! शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करे। भावभीनी श्रद्धांजलि!”
सपा के संस्थापक सदस्य होने और पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव के संघर्ष के दिनों से ही उनके साथ रहने की वजह से भगवती सिंह को यादव के करीबियों में गिना जाता था।
मुलायम सिंह यादव के करीबी व सपा के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व मंत्री भगवती सिंह का निधन, नहीं होगा अंतिम संस्कार
1
/
34
उत्तराखंड: क्यों गुपचुप तरीके से हुई यूट्यूबर सौरभ जोशी और अवंतिका भट्ट की शादी, देखिए सब कुछ!
उत्तराखंड से बड़ी खबर, माता के मंदिर से लौट रहें 29 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, मौत!
Dharmendra Death Latest News: धर्मेंद्र अब नहीं रहे! रोते हुए श्मशान घाट पहुंचा परिवार, Video
उत्तराखंड में बड़ा हादसा! हंसी- खुशी शादी में जा रहें, तीन शिक्षकों की एक साथ मौत! viral videoदेखें!
दुखद! हल्द्वानी में शादी के महज 15 दिन बाद दूल्हे की मौत से परिवार बेहाल..देखें मामला video..
बड़ा खुलासा..!हल्द्वानी में अभी तक इतने बाहरी लोगों को बनाया गया उत्तराखंड का निवासी! video देखें..
1
/
34


Subscribe Our Channel











