उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शुक्रवार सुबह एक और सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया। राजपुर थाना क्षेत्र के सिल्वर सिटी इलाके में करीब सुबह 10:15 बजे एक युवक को गोली मार दी गई। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान विक्रम सिंह के रूप में हुई है, जो सहस्त्रधारा रोड के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, विक्रम सिंह जिम में वर्कआउट करने के बाद बाहर निकल रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों की संख्या दो से तीन बताई जा रही है। विक्रम को तीन गोलियां लगीं।
घटना के तुरंत बाद घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजधानी में दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है।
एसएसपी अजय सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।



Subscribe Our Channel











