नगर निकायों में नई तैनातीः उत्तराखंड सरकार ने बदली अफसरों की कुर्सियां

8
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड शासन ने नगर निकायों में प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। जारी एक आदेश के तहत 31 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है।

यह बदलाव प्रदेश के नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ और बेहतर बनाने के लिए किया गया है।

प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:

ऋषिकेश के प्रभारी सहायक नगर आयुक्त रमेश सिंह रावत को देहरादून भेजा गया है।

लालकुआं के प्रभारी ईओ राहुल कुमार को भीमताल में नियुक्त किया गया है।

हल्द्वानी के प्रभारी सहायक नगर आयुक्त ईश्वर सिंह रावत को लालकुआं में प्रभारी ईओ बनाया गया है।

पौड़ी के ईओ शांति प्रसाद जोशी को निदेशालय में प्रभारी सहायक निदेशक नियुक्त किया गया है।

आरडी पाठक, कर एवं राजस्व निरीक्षक, पौड़ी को नगर पंचायत सेलाकुई में प्रभारी ईओ बनाया गया है।

भीमताल के प्रभारी ईओ उदयवीर सिंह को खटीमा भेजा गया है।

मसूरी के कर एवं राजस्व निरीक्षक विनय प्रताप सिंह को प्रभारी सहायक नगर आयुक्त देहरादून बनाया गया है।

गुरमीत सिंह को किच्छा से लक्सर में प्रभारी ईओ के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

विनोद लाल, प्रभारी सहायक नगर आयुक्त, को देहरादून से काशीपुर में भेजा गया है।

राजेश नैथानी, कर एवं राजस्व अधिकारी, को पिथौरागढ़ से देहरादून स्थानांतरित किया गया है।

कमल सिंह चौहान, नैनीताल के सफाई निरीक्षक को मुनि की रेती भेजा गया है।

संजय कुमार, ईओ टिहरी को पौड़ी में नियुक्त किया गया है।

वासुदेव डंगवाल, प्रधान सहायक हरिद्वार निगम को प्रभारी ईओ टिहरी बनाया गया है।

कैलाश चंद्र पटवाल, वरिष्ठ सहायक काशीपुर को गदरपुर में प्रभारी ईओ नियुक्त किया गया है।

सुरेंद्र कुमार, प्रभारी ईओ भगवानपुर को नैनीताल स्थानांतरित किया गया है।

शासन ने स्पष्ट किया है कि सभी तबादले प्रभारी व्यवस्था के तहत किए गए हैं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन फेरबदल का उद्देश्य नगर निकायों की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाना और क्षेत्रीय प्रशासन को मजबूत करना है। माना जा रहा है कि इससे स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों और जनसेवा में तेजी आएगी।