देहरादून। प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने के बाद उनके आदेशों को भी बदलने का काम लगातार जारी है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अब त्रिवेंद्र सिंह सरकार में नियुक्त किए गए दायित्व धारियों को पैदल कर दिया है यानी उनकी नियुक्ति निरस्त कर दी गई है। केवल संवैधानिक पदों पर तैनात नेता ही मान्य होंगे।
तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हटने से 1 महीने पहले ही कई पार्टी नेताओं को विभिन्न निगमों उपक्रमों और समितियों का चेयरमैन नियुक्त किया था। यह मांग लंबे समय से चली आ रही थी, लेकिन मुख्यमंत्री बदलने के बाद अब इनकी नियुक्तियां भी निरस्त की जा रही हैं। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने शुक्रवार को इसके आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि संवैधानिक पदों पर तैनात लोग ही मान्य होंगे। बाकी की नियुक्ति निरस्त की जाती है।नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के इस आदेश से पार्टी के तमाम दिग्गजों को झटका लगा है जो लंबे समय बाद सरकार में सम्मान पाए थे।


Subscribe Our Channel











