न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी।
ओल्ड शेरवुडियन सोसाइटी नैनीताल और श्री आनंद आश्रम ( वृद्धआश्रम) हल्द्वानी ने एक नेक पहल शुरू की है। समाजसेवा के क्षेत्र में मिशाल बने यह लोग गौलापार ग्रामीण इलाकों में मास्क वितरित कर रहे हैं। संस्था अध्यक्ष कनक चंद ने बताया कि शेरवुड नैनीताल के ओल्ड स्टूडेंटस ने एक सोसाइटी बनाई है। जिसके द्वारा वे लोग जरुरतमंदों की सहायता करते हैं। सोसाइटी के सेक्रेटरी सुनील इस्सार व मितुल पटेल ने दिल्ली से 100 बेहतरीन मास्क सिलवाकर मनीष चंद को भिजवाए हैं। संस्था सदस्या बसंती राना ने भी कपडे के अच्छे क़्वालिटी के 50 मास्क स्वयं सिलकर कनक चंद के लिए भेंट किये।
आज दोनो के बनाये गए मास्कों को संस्था की टीम सदस्यों द्वारा गौलापार बागजाला ग्राम में अलग अलग स्थानों पर वितरित किये। टीम ने कोविड सेंटर गौलापार के भोजन बनाने वाले व्यक्तियों को भी मास्क वितरित किये।
अध्यक्ष कनक चंद ने लोगों को कोरोना महामारी से बचने के लिए जागरूक किया। सभी को मास्क पहनने, सेनिटाइजर का प्रयोग करने, भीड़ इकट्ठा न करने और लोगों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। स्वस्थ रहने के लिए काढ़ा पीते रहने का निवेदन भी किया। मास्क प्राप्त कर ग्रामीणो ने सबको दुआएं दी।
टीम सदस्यों में मनीश चंद, कनक चंद, बसंती राणा, भावना बिष्ट, ममता देवाल, पूजा दास द्वारा मास्क वितरित किये गए।


Subscribe Our Channel











