Latest news uttrakhand : आप सीधे मिलकर मुख्यमंत्री को बताना चाहते हैं समस्या, तो याद कर लें यह तिथि और तत्काल होगा समाधान…

662
खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में जैसे-जैसे चुनावी तारीख नजदीक आ रही है, सरकार भी जनता से नजदीकियां बढ़ाती जा रही है। अपनी समस्याओं को लेकर फरियादी चार सितंबर को मुख्यमंत्री से मिल सकेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनता मिलन कार्यक्रम के जरिए आम लोगों से मिलने और उनकी समस्याओं को सुनने जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 4 सितंबर को जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास में जनता दर्शन हॉल में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पहुंचने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुना जाएगा। यही नहीं कोशिश की जाएगी कि समस्या का मौके पर निस्तारण कर दिया जाए। इसके लिए निश्चित समय तय किया गया है, जिसमें सुबह 10 बजे से लेकर दिन में 12 बजे तक जनता मिलन कार्यक्रम में कोई भी व्यक्ति अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सकता है।

खबरों से रहें हर पल अपडेट :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।