हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी चिकित्सालय (एसटीएच) से सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार हुआ विचाराधीन कैदी रोहित कुमार को आईटीआई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न थानों में 14 मामले पंजीकृत हैं।
पुलिस ने आरोपी रोहित कुमार को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। 18 फरवरी को पेट दर्द की शिकायत पर कांस्टेबल पवन गोसाईं और खेम सिंह उसे इलाज के लिए एसटीएच लेकर गए थे, जहां रोहित पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इस घटना के बाद हल्द्वानी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन सिंह रौतेला के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। बृहस्पतिवार शाम को पुलिस ने उसे टांडा उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया। सीओ दीपक सिंह ने कहा कि अभियुक्त की गिरफ्तारी की सूचना हल्द्वानी पुलिस को दे दी गई है।
1
/
34
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे हल्द्वानी, और दिया बड़ा बयान! VIDEO VIRAL..
उत्तराखंड में मौत लेकर आई ब्ला- ब्ला ऐप से गाड़ी, चार दोस्त मारे गए, अब होगा बैन..!
हल्द्वानी से लड़की ने किया ऐसा वीडियो वायरल, देखते ही दंग रह जाएंगे! VIDEO देखें..
उत्तराखंड: पहले घर बुलाती थी, फिर लड़कों के कपड़े उतारती थी, फिर करती थी ऐसा कांड!
हल्द्वानी के रहने वाले चार दोस्त हमेशा रहते थे साथ, पर मौत भी आई एक साथ! VIDEO देखे..
हल्द्वानी पुलिस बोली- बीच सड़क पर यह सब नहीं चलेगा! ज्योति अधिकारी और सुनीता भट्ट को मिला सबक!
1
/
34



Subscribe Our Channel











