पिथौरागढ़ : पहाड़ पर भी भ्रष्टाचार की जड़ें धीरे-धीरे मजबूत होती जा रही हैं। मुनस्यारी तहसील कार्यालय में एक रजिस्टार कानूनगो जमीन की दाखिल खारिज कराने के एवज में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। जिसे विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है। कानूनगो ₹3000 की रिश्वत ले रहा था।
तहसील के बोरा गांव निवासी एक व्यक्ति की भूमि की दाखिल खारिज होनी थी। इसके लिए रजिस्टार कानूनगो धनगिरी ने ₹5000 की रिश्वत मांगी थी। जिसमें ₹3000 सुविधा शुल्क पर बात तय हो गई। लेकिन पीड़ित ने विजिलेंस की टीम को इसकी जानकारी देते हुए कानूनगो पर परेशान करने का आरोप लगाया। पीड़ित की शिकायत पर एसपी विजिलेंस ने मामले को गोपनीय रखते हुए एक टीम गठित कर दी और शनिवार की सुबह टीम तहसील पहुंच गई। इसी बीच पीड़ित ने संबंधित कानूनगो को जैसे ही रिश्वत की राशि दी कि टीम ने वैसे ही गिरफ्तार कर लिया। उसको एंटी करप्शन कोर्ट में पेश करने के लिए नैनीताल ले गए।







