एसएसपी का बड़ा एक्शनः बदल डाला शक्तिफार्म चौकी का पूरा स्टाफ

12
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड पुलिस में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ऊधमसिंह नगर जिले में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किया गया है। देर रात जारी आदेश के तहत कई पुलिस कर्मियों का तबादला किया गया है और उन्हें अपने नए तैनाती स्थलों पर जल्द कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

यह कार्रवाई हाल ही में सामने आए अवैध खनन प्रकरण के बाद की गई है, जिसमें सख्ती दिखाते हुए एसएसपी ऊधमसिंह नगर ने शक्तिफार्म चौकी के पूरे स्टाफ को लाइन हाजिर कर दिया था। इसके बाद चौकी में नई टीम तैनात कर दी गई है, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को प्रभावी तरीके से लागू किया जा सके।

नए आदेश के अनुसार, उपनिरीक्षक ललित चौधरी को कोतवाली सितारगंज से स्थानांतरित कर शक्तिफार्म चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। सहायक उपनिरीक्षक हरीश कुमार को पुलिस लाइन से चौकी शक्तिफार्म भेजा गया है।

इसके अलावा हेड कांस्टेबल हरीश राम, अनिल कुमार और कमल सिंह को भी पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर चौकी में तैनात किया गया है। वहीं कांस्टेबल मदन सिंह, हरगोविन्द और भूपाल सिंह बिष्ट को भी पुलिस लाइन से शक्तिफार्म चौकी, कोतवाली सितारगंज में नियुक्त किया गया है।

इस फेरबदल के जरिए शक्तिफार्म चौकी में नई टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाए जाने की उम्मीद की जा रही है।