न्यूज जंक्शन 24, बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में कांग्रेस के ‘मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं’ की मैराथन शुरू होते ही आगे निकलने की होड़ में भगदड़ (Stampede in Congress Marathon) जैसी स्थिति बन गई। मैराथन शुरू होते ही कई लड़कियां नीचे गिर गईं और दब गईं, जिन्हें बड़ी मुश्किल से निकाला जा सका। इसमें कई लड़कियों को चोट लगी है। बरेली पुलिस के मुताबिक, तीन बच्चियों को चोट आई थी। अब स्थिति सामान्य है।
बरेली के बिशप मंडल इंटर कॉलेज में कांग्रेस पार्टी की तरफ से मैराथन का आयोजन किया गया था, जिसमें हजारों की तादाद में लड़कियां शामिल हुई। मैराथन में आगे निकलने की जल्दबाजी में कुछ लड़कियां जमीन पर गिर गईं (Stampede in Congress Marathon) । इतना ही नहीं कई अन्य लड़कियां भी उनके पीछे गिरती चली गईं। इसमें कई लड़कियों को चोट आई है।
Bareilly से चौंकाने वाले दृश्य !!
कांग्रेस मैराथन में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। कई लड़कियां गिर गईं और घायल हो गईं। शुक्र है कि किसी की जान नहीं गई।
Covid protocols की धज्जियाँ उड़ायी गयी !
जीवन के साथ इस तरह खिलवाड़ सही है @priyankagandhi जी ? Covid expert राहुल चुप? pic.twitter.com/yHqICY4ai4
— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) January 4, 2022
कांग्रेस नेता ने दिया बेतुका बयान
मैराथन में भगदड़ (Stampede in Congress Marathon) की स्थिति बनने और कई लड़कियों के गिरकर जख्मी होने पर ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की नेशनल कोऑर्डिनेटर संगीता गर्ग ने कहा कि इतना बड़ा प्रोग्राम है तो कुछ ना कुछ गलती रह सकती है.। कुछ कमी रह जाती है। बच्चियों का जो जोश था जो जुनून था और इतनी बड़ी तादाद में इकट्ठी हुई हैं उन बच्चियों की जोश को कैसे रोक सकते हैं। वहीं, मामले पर कांग्रेस नेत्री सुप्रिया ऐरन ने बेतुका बयान दिया। उन्होंने कहा कहा कि तीर्थ यात्रा के लिए वैष्णो देवी गए थे, तो वहां क्या हुआ, उसको आप क्या कहेंगे। एक इंसानी फितरत होती है कि हम पहले आगे बढ़ जाएं। ये छोटी बच्चियां हैं अभी स्कूल में पड़ी रही हैं तो थोड़ा भागदौड़ हो गई।
भाजपा ने घेरा
इस घटना (Stampede in Congress Marathon) के बाद भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। पूनावाला ने लिखा, ‘कांग्रेस मैराथन में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। कई लड़कियां गिर गईं और घायल हो गईं। शुक्र है कि किसी की जान नहीं गई। कोविड प्रोटोकॉल्स की धज्जियां उड़ाई गई। क्या जीवन के साथ इस तरह खिलवाड़ सही है प्रियंका गांधी जी? कोविड एक्सपर्ट राहुल चुप क्यों हैं?’
ऐसे ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।







