नशा मुक्त हल्द्वानी की ओर कदमः पुलिस ने स्मैक तस्करों पर मारा बड़ा झटका

8
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत हल्द्वानी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की स्मैक बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर जिले में नशा तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान वन विभाग के जू डम्पिंग जोन, बागजाला के पास से दो संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 91.10 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी बाजार कीमत करीब 27 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आनन्द सिंह रावत और रोहित थापा के रूप में की है। इनमें आनन्द सिंह रावत के पास से 68.35 ग्राम तथा रोहित थापा के पास से 22.75 ग्राम स्मैक बरामद की गई।

इस मामले में थाना काठगोदाम में एफआईआर संख्या 37/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/29 में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी आनन्द सिंह रावत के खिलाफ पहले भी कोतवाली हल्द्वानी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे स्मैक को सितारगंज (उधम सिंह नगर) निवासी पिंचू नामक व्यक्ति से खरीदकर हल्द्वानी में बेचते थे। पुलिस अब इस सप्लायर की तलाश में जुटी है।

कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उप निरीक्षक दिलीप कुमार, कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल त्रिलोक रौतेला (एसओजी) और कांस्टेबल भानू प्रताप (एसओजी) शामिल रहे।

इस सफल कार्रवाई पर एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को 2,000 रुपये के पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।