न्यूज जंक्शन 24, नई दिल्ली। इस समय शादी-विवाह का सीजन चल रहा है। ऐसे में शादियों से जुड़ी बहुत सारी खबरें और वीडियो समाने आ रही हैं। इनमें भी कई ऐसी हैं, जो लोगों का ध्यान खींच ही लेती है। कहीं वर-वधू के बीच का प्यार सामने आने पर लोग उनका हौसला बढ़ा रहे हैं तो कई बार दुल्हन और दूल्हे पक्ष की तरकार (bride get marry with someone else) रंग में भंग डाल रहे है। ऐसे में लोग उनके मजे भी ले रहे हैं।
इस बार भी शादी से ही जुड़ी एक खबर राजस्थान के चूरू से आ रही है, जहां एक दूल्हे को अपने दोस्तों के संग डीजे पर हुड़दंग मचाना महंगा पड़ गया। दूल्हे और उसके दोस्तों का हुड़दंग देखकर दुल्हन गुस्सा गई और उसने न सिफ्र बरात वापस लौटा दी, बल्कि दूसरे युवक के साथ साथ फेरे भी ले लिए (bride get marry with someone else)।
मामला चूरू जिले के राजगढ़ तहसील के चेलाना गांव का है। 15 मई को हरियाणा के सिवानी वार्ड संख्या 10 निवासी अनिल पुत्र महावीर जाट बरात लेकर राजगढ़ के चेलाना बास अपनी दुल्हन मंजू को लेने निकला था। मगर दुल्हन के घर पहुंचने से पहले ही करीब 150 से अधिक बराती गाजे-बाजे और डीजे की धुन पर डांस करने लगे। रात नौ बजे के करीब बरात दुल्हन के घर के लिए निकली लेकिन डीजे की धुन और शराब के नशे में बराती ऐसे डूबे कि रात एक बजे तक नाचते ही रह गए।
यहां तक की दूल्हे और उसके दोस्तों ने भी खूब हुड़दंग की। दुल्हन के घर रात दो बजे तक बरात नहीं पहुंची। इस बात से नाराज दुल्हन पक्ष ने बरातियों से हुड़दंग बंद करने को कहा। जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। शादी का मुहूर्त निकल चुका था। परेशान दुल्हन और उसके परिजनों ने शादी किसी अन्य लड़के से कराने का फैसला लिया। जिसके बाद दुल्हन की किसी अन्य लड़के से फेरे करवाए गए।
इसके बाद बरात रात दो बजे दुल्हन के घर पहुंची तो उन्हें दुल्हन की शादी कहीं और होने का पता चला। इसके बाद दूल्हे को बरात समेत बैरंग लौटना पड़ा। इस पर दूल्हा सुनील और उसके रिश्तेदार राजगढ़ थाने में लड़की पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने पहुंच गए। बहरहाल, पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करवाया।वहीं लड़की वालों का कहना है कि शादी के रस्म में ही जब इतनी लापरवाही रही तो फिर आगे ये लोग क्यों रिश्ता निभा पाएंगे।
ऐसे ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।
हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।


Subscribe Our Channel











